Bihar News : दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दी अनोखी श्रद्धांजली , पीपल के पत्ते पर उकेरी जीवंत तस्वीर
Bihar News : चर्चित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने के लिए महज तीन सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर उनकी जीवंत तस्वीर उकेरी है।
BHAGALPUR : दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार के चर्चित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने कला का अनोखा माध्यम चुना है। उन्होंने महज तीन सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते को कैनवास बनाकर उस पर अभिनेता नाना पाटेकर की तस्वीर उकेरी है। बेहद बारीकी से तैयार की गई इस सूक्ष्म कलाकृति के माध्यम से उन्होंने अभिनेता के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है। मधुरेंद्र कुमार को इस छोटी-सी कलाकृति को तैयार करने में करीब तीन घंटे का समय लगा। पीपल के पत्ते जैसे छोटे प्राकृतिक माध्यम पर नाना पाटेकर के चेहरे की पहचान और भाव-भंगिमा को उकेरना उनकी सूक्ष्म कला और एकाग्रता को दर्शाता है। कलाकृति के साथ ‘अलविदा क्रांतिवीर नाना पाटेकर’ संदेश भी अंकित किया गया है।
‘क्रांतिवीर’ के किरदार को किया याद
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और विशिष्ट अंदाज से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई। फिल्म ‘क्रांतिवीर’ में उनके यादगार किरदार से प्रेरित होकर मधुरेंद्र ने अपनी कलाकृति में ‘क्रांतिवीर’ शब्द को विशेष स्थान दिया है।
छोटे पत्ते पर कला का बड़ा संदेश
आमतौर पर कलाकार अपनी रचनाओं के लिए बड़े कैनवास का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मधुरेंद्र कुमार ने महज तीन सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर तस्वीर उकेरकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया है। करीब तीन घंटे की मेहनत से तैयार यह कलाकृति आकार में भले ही छोटी है, लेकिन इसके जरिए व्यक्त की गई श्रद्धा और सम्मान का संदेश बड़ा है।
कलाकार को सम्मान
मधुरेंद्र कुमार की यह पहल दिखाती है कि किसी कलाकार के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए बड़े आयोजन या बड़े मंच की आवश्यकता नहीं होती। कभी-कभी प्रकृति के एक छोटे से पत्ते पर उकेरी गई तस्वीर भी अपनी विशिष्टता के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है।
अंजनी कश्यप की रिपोर्ट