Bihar News: भागलपुर में STF की रेड, मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों के जखीरा के साथ 5 बरामद, 6 घंटे तक चली कार्रवाई
Bihar News:
Bihar News: बिहार के भागलपुर में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने भागलपुर में मिनी गैन फैक्ट्री का भंडाफोड़ा है। अवैध हथियार निर्माण के एक बड़े नेटवर्क पर यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जानकारी अनुसार मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया।
अवैध हथियार बरामद
मौके से भारी मात्रा में तैयार और अर्धनिर्मित हथियार, उनके पुर्जे तथा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह अवैध फैक्ट्री काफी समय से गुप्त रूप से संचालित हो रही थी। यहां बने हथियारों की सप्लाई पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों तक किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
6 घंटे तक चली कार्रवाई
करीब छह घंटे तक चली इस कार्रवाई में मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में जिले के कई थानों की पुलिस टीम भी शामिल रही। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि इस गिरोह के तार किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों की तकनीकी जांच कराई जाएगी, जिससे इनके निर्माण के स्रोत, सप्लाई चैन और संभावित इस्तेमाल के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके। पुलिस इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है।
भागलपुर से अंजनी की रिपोर्ट