Gopal mandal:होलिका दहन में हथियार लहराना पडा महंगा, पूर्व विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Gopal mandal: पूर्व विधायक गोपाल मंडल होलिका दहन के अवसर पर एक सार्वजनिक स्थल पर हाथ में Gopal mandal: पिस्तौल लेकर घूमने के मामले में शिकंजा कस गया है।
Gopal mandal: पूर्व विधायक गोपाल मंडल होलिका दहन के अवसर पर एक सार्वजनिक स्थल पर हाथ में पिस्तौल लेकर घूमने के मामले में शिकंजा कस गया है।वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशानुसार भागलपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में एक वायरल वीडियो के माध्यम से यह संज्ञान में आया कि पूर्व विधायक गोपाल मंडल होलिका दहन के अवसर पर एक सार्वजनिक स्थल पर हाथ में पिस्तौल लेकर घूमते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया सार्वजनिक रूप से आग्नेयास्त्र के प्रदर्शन की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधिक कार्रवाई प्रारंभ की। परीक्षण के उपरांत यह कृत्य “Public Display of Arms” से संबंधित विधिक प्रावधानों का उल्लंघन प्रतीत होने पर बरारी थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिवत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे हथियार को विधिवत जब्त कर लिया है। साथ ही आग्नेयास्त्र के लाइसेंस की वैधता की जांच तथा अन्य आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाओं के अनुपालन के लिए जिला दंडाधिकारी, भागलपुर को औपचारिक प्रतिवेदन भेजने की प्रक्रिया जारी है। प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर विधि के अनुरूप आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भागलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के हथियार का सार्वजनिक प्रदर्शन न करें और कानून द्वारा निर्धारित प्रावधानों का पूर्णतः पालन करें।
अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट