Bihar News: भागलपुर में खून से लाल हुई वर्दी, बीच सड़क पर दारोगा ने सिपाही को मारा चाकू, पुलिस महकमे में हड़कंप

Bihar News: बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दारोगा ने सिपाही को मामूली विवाद में चाकू मार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

SI ने सिपाही को मारा चाकू - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीच सड़क पर दारोगा ने सिपाही को चाकू मार दिया है। जानकारी अनुसार स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी में एक दरोगा ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही विभाग के पीटीसी सिपाही पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दारोगा ने सिपाही को मारा चाकू 

जानकारी के अनुसार, पीटीसी सिपाही विशाल कुमार सिंह छुट्टी से लौटकर ट्रेन से उतरे थे और सब्जी मंडी की ओर गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक सब-इंस्पेक्टर से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मजाक में शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया और दरोगा ने चाकू निकालकर सिपाही के पेट और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

सिपाही की घालत गंभीर 

घायल सिपाही को पहले नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान विक्रमशिला सेतु पर लगे जाम में एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही, बाद में स्थानीय लोगों और पत्रकारों की मदद से रास्ता साफ कराया गया और सिपाही को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में नवगछिया एसडीपीओ ने एसआईटी का गठन कर दिया है। आरोपी दरोगा फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आपसी विवाद में हुई इस घटना ने पुलिस अनुशासन और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भागलपुर से अंजनी की रिपोर्ट