Bihar News : भागलपुर में महिलाओं ने हाईकोर्ट के जज का किया पुतला दहन, सुप्रीम कोर्ट से की कार्रवाई की अपील, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News : भागलपुर में महिलाओं ने हाईकोर्ट के जज का किया पुतला दहन, सुप्रीम कोर्ट से की कार्रवाई की अपील, जानिए क्या है पूरा मामला

BHAGALPUR : बिहार महिला समाज के बैनर तले दर्जनों महिलाओं ने भागलपुर समाहरणालय चौक पर प्रदर्शन करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस वीरेंद्र कुमार का पुतला दहन किया। महिलाओं का आक्रोश न्यायमूर्ति के उस कथित टिप्पणी को लेकर था, जिसमें उन्होंने "महिला को टच करना और कपड़े उतरवाना दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं आता ऐसा फैसला सुनाते हुए कहा।। इस टिप्पणी को महिलाओं ने अपमानजनक और संविधान विरोधी बताया।   

प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं में ऊषा कुमारी ने कहा की जब देश की राष्ट्रपति भी महिला हैं, तो यह बयान केवल आम महिलाओं का नहीं, बल्कि समूची नारी जाति का अपमान है। हम इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।" प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कहा कि यदि न्यायमूर्ति अपना बयान वापस नहीं लेते हैं और इसपर माफी नहीं मांगते हैं, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा और राज्य स्तर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगा। 

महिलाओं ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट इस प्रकार की टिप्पणियों पर संज्ञान ले और महिलाओं की गरिमा की रक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करे। मौके पर बिहार महिला समाज के दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।   

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट                                                                                                                      

Editor's Picks