Railway Block: रेल यात्रियों के लिए अलर्ट! बक्सर में काम के कारण 26-27 अप्रैल को ट्रेनों का बदलेगा टाइम

Railway Block: बक्सर स्टेशन पर 26-27 अप्रैल को मरम्मत कार्य के कारण कई ट्रेनें लेट और प्रभावित रहेंगी। जानें कौन-कौन सी ट्रेनें प्रभावित होंगी।

बक्सर स्टेशन पर मरम्मत कार्य!- फोटो : social media

Railway Block:  बक्सर रेलवे स्टेशन पर 26 और 27 अप्रैल को मरम्मत का बड़ा काम होने वाला है। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। रेलवे ने साफ कहा है कि इस दौरान ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक लिया जाएगा, यानी कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन रोका या नियंत्रित किया जाएगा।

रेलवे के मुताबिक, बक्सर यार्ड में ब्रिज नंबर 339 पर पुराने स्टील गार्डर को हटाकर उसकी जगह नया पीएससी स्लैब लगाया जाएगा। साथ ही आरसीसी बेड ब्लॉक को भी बदला जाएगा। यह काम ट्रेनों की सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए जरूरी बताया गया है। इसी कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर ब्लॉक लिया जा रहा है।

कई ट्रेनें देरी से चल सकती हैं

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान कई ट्रेनें देरी से चल सकती हैं। कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका जाएगा, जबकि कुछ का समय बदला जा सकता है। इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि बेवजह इंतजार या परेशानी से बचा जा सके।

मरम्मत कार्य का असर यात्रियों पर भी पड़ेगा

इस मरम्मत कार्य का असर यात्रियों पर भी पड़ेगा, खासकर इस भीषण गर्मी में सफर करने वालों को ज्यादा दिक्कत हो सकती है। स्लीपर और जनरल डिब्बों में यात्रा करने वाले लोगों को गर्मी और देरी दोनों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया गया है। 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस को करीब 40 मिनट देर से चलाया जाएगा। 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को आरा और डुमरांव के बीच 20 मिनट तक रोका जाएगा। 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 26 अप्रैल को देहरादून से 2 घंटे देरी से रवाना होगी। 63220 बक्सर-पटना पैसेंजर 27 अप्रैल को बक्सर से 2 घंटे 25 मिनट देर से चलेगी।

 बक्सर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी

इसके अलावा 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस को बनारस से डीडीयू के बीच 60 मिनट और डीडीयू से चौसा के बीच 30 मिनट तक रोका जाएगा। 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस 30 मिनट और 01143 एलटीटी-दानापुर स्पेशल ट्रेन को 60 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। 25 अप्रैल से ही इसका असर दिखने लगा। 13258 दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस को आनंद विहार से चलकर सिर्फ आरा तक ही चलाया जाएगा। इसके बाद 26 अप्रैल को यह आरा से ही वापस आनंद विहार के लिए चलेगी। इससे आरा और बक्सर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

अन्य ट्रेनों में भी देरी

अन्य ट्रेनों में भी देरी होगी। 13041 हिमगिरी एक्सप्रेस को बिहटा और डुमरांव के बीच करीब 2 घंटे रोका जाएगा। 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस 100 मिनट, 12142 पटना-एलटीटी एक्सप्रेस 90 मिनट और 11016 सहरसा-एलटीटी एक्सप्रेस 75 मिनट तक लेट चलेंगी। रेलवे का कहना है कि काम पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही और ज्यादा सुरक्षित और बेहतर हो जाएगी। हालांकि फिलहाल यात्रियों को कुछ समय के लिए परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट