Road Accident In Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर, मची अफरा-तफरी
Road Accident In Bihar: बिहार के छपरा जिले से भीषण सड़क हादसा की खबर सामने आ रही है। सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Road Accident In Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रुप घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना छपरा का बताया जा रहा है।
भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत
जानकारी अनुसार पूरा मामला छपरा के गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार का है। जहां देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार मंगलवार की देर रात स्कॉर्पियो का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया। इस दौरान स्कॉरियो के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
6 लोग गंभीर रुप से घायल
बता दें कि, यह दुर्घटना छपरा–मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर हुई। घटना के समय मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और सात लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।