सारण पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन थानों को मिले नए थानेदार, SSP विनीत कुमार का तगड़ा ऐक्शन

Saran police reshuffle: सारण जिले की पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त,जनता के अनुकूल और गतिमान बनाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है।

सारण पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- फोटो : reporter

Saran police reshuffle: सारण जिले की पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त,जनता के अनुकूल और गतिमान बनाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था की बागडोर को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के इरादे से तीन थानों के थानाध्यक्षों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आधिकारिक आदेश में साफ कहा गया है कि सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल कार्यभार संभालना  होगा और उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपनी होगी।

सारण पुलिस द्वारा जारी नई सूची के अनुसार, तेजतर्रार और तजुर्बेकार पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है:

इसुआपुर थाना: तरैया थाना में अपर थानाध्यक्ष के रूप में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.) धीरेन्द्र कुमार को इसुआपुर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

खैरा थाना: कोपा थाना की अनुसंधान इकाई (इन्वेस्टिगेशन विंग) में तैनात पु.अ.नि. मुकेश कुमार-1 को खैरा थाना की मुख्य कमान सौंपी गई है।

सहाजितपुर थाना: मांझी थाना के अपर थानाध्यक्ष पु.अ.नि. बिरजू कुमार को सहाजितपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस फेरबदल के मुख्य उद्देश्यों को रेखांकित किया गया है। जिले में अपराधियों पर चौतरफा दबाव बनाना और आपराधिक वारदातों पर पूरी तरह रोक लगाना।पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना, ताकि लोग बिना किसी डर के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। थानों में लंबे समय से लंबित मुकदमों का त्वरित और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना।

सारण पुलिस महकमे में हुए इस तबादला-एक्सप्रेस के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की पेट्रोलिंग के और अधिक सक्रिय होने की उम्मीद है। नए प्रभारियों के आने से न केवल कानून-व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम तेज होगा, जिससे आम जनमानस खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर सकेगा।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार