Bihar Police: एक्शन में पटना पुलिस, सुबह सुबह राजधानी की सड़कों पर होने लगा ये काम, तुरंत हो रही कार्रवाई

Bihar Police: पटना पुलिस सुबह से ही एक्शन मोड में हैं। पुलिस राजधानी की सड़कों पर उतर कर अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई कर रही है।

Patna police- फोटो : Reporter

Bihar Police: बिहार में बढ़ते अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए पटना पुलिस ने शहर भर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस महानिदेशक बिहार के निर्देशानुसार, राजधानी के सभी थाना क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से यह अभियान चलाया जा रहा है। पटना पुलिस इस दौरान एक्शन मोड में है। पुलिस कई वाहनों के ऑन द स्पॉट चालान काट रही है।  

जानकारी अनुसार पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र के दिनकर चौक पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में वाहनों की जांच की जा रही है। इसी तरह, जक्कनपुर थाना क्षेत्र, शास्त्री नगर, गांधी मैदान आदि स्थानों पर भी वाहनों की जांच की जा रही है। बुधवार सुबह से ही जांच जारी है। इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा वाहनों के कागजातों की जांच की जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।

दरअसल, पटना में अपराध और यातायात नियमों पर लगाम कसने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक बिहार के निर्देशानुसार अभियान जारी है। सभी थाना क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से अभियान शुरू है। वाहनों की जांच और चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस इस दौरान सख्ती से काम कर रही है। हर वाहन को रोक कर तलाशी ली जा रही है।

वहीं पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र इलाके के दिनकर चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व मे किया जा रहा है। अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही है। अपराध को कम करने औऱ अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के द्वारा अभियान जारी है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट