BIHAR CRIME - राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा - दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करे पुलिस
BIHAR CRIME - उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि वह बाइक से जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। उपेंद्र कुशवाहा ने घटना को लेकर आक्रोश जाहिर किया ह

MUZAFFARPUR - मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने साल के अंतिम दिन हत्या की घटना को अंजाम दिया है। यहां अपराधियों ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृत रालोमो नेता की पहचान मनोज कुशवाहा बताया गया है। प्रखंड अध्यक्ष की हत्या पर उपेंद्र कुशवाहा ने दुख जाहिर करते हुए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की पुलिस प्रशासन से की है।
जानकारी के अनुसार हत्या की यह घटना मीनापुर इलाके की है। जहां मनोज कुशवाहा बाइक से कही जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जिसमें वह बाइक सहित वहीं गिर पड़े। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मनोज की हत्या किसने और क्यों की है। फिलहाल, दिनदहाड़े हत्या की घटना के इलाके में अफरा तफरी की स्थिति है।
उपेंद्र कुशवाहा ने जताया दुख
मनोज कुशवाहा की हत्या पर रालोमो सुप्रीमो व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा
अभी-अभी ख़बर मिली है कि मीनापुर (मुजफ्फरपुर) में हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खबर सुनकर मर्माहत हूं। दुख की इस घड़ी में मैं अपनी पूरी पार्टी के साथ उनके परिवार के साथ खड़ा हूं। भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति दें और परिजनों को दुख सहने की ताकत। पुलिस-प्रशासन बिना समय गंवाए आवश्यक कार्रवाई करे।