दरभंगा एयरपोर्ट पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हुआ भव्य स्वागत, सम्राट चौधरी ने व्यक्तिगत रूप से किया हार्दिक अभिनंदन, मिथिला में BJP की ताकत हुई अजेय!
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार दौरा और वो भी मिथिला की हृदय स्थली दरभंगा एयरपोर्ट पर!
Bihar News: मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा आज इतिहास रच रहा है! भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार दौरा और वो भी मिथिला की हृदय स्थली दरभंगा एयरपोर्ट पर! जैसे ही उनका विमान उतरा, पूरा माहौल जय श्री राम, भारत माता की जय और नितिन नवीन जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। हज़ारों कार्यकर्ता, नेता-मंत्री सब एकजुट होकर खड़े थे ये था असली जन-आशीर्वाद का मेला!
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज संगठनकर्ता सम्राट चौधरी साहब ने तो कमाल कर दिया! व्यक्तिगत रूप से आगे बढ़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूलों की मालाएं पहनाईं, शाल ओढ़ाई, हाथ मिलाया और दिल से-दिल तक हार्दिक अभिनंदन किया। सम्राट जी की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि मिथिला में भाजपा की जड़ें कितनी गहरी हैं। उन्होंने कहा, "मिथिला हमारा मजबूत गढ़ है, श्री नितिन नवीन जी के आगमन से कार्यकर्ताओं की ऊर्जा दोगुनी हो गई है। अब यहां कमल का फूल और खिलेगा!"ये स्वागत महज एक रस्म नहीं था ये था मिथिला में भाजपा की नई ताकत का ऐलान!
दरभंगा एयरपोर्ट, जो मिथिला का भावनात्मक केंद्र है, आज राजनीतिक केंद्र बन गया।नवीन जी यहां बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी के द्वादश श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए हैं। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय जैसे दिग्गज मौजूद रहेंगे। साथ ही, चुनाव कोर कमिटी की अहम बैठक भी संभावित है, जहां राज्यसभा चुनावों पर मंथन होगा कौन बनेगा उम्मीदवार? सस्पेंस बढ़ता जा रहा है!
सम्राट चौधरी जी की सक्रियता और जनसंपर्क की ताकत ने मिथिला में भाजपा को नई ऊंचाई दी है। उनका व्यक्तिगत स्वागत पार्टी की एकजुटता और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है। कार्यकर्ता इसे मिथिला में नया सवेरा कह रहे हैं।भाइयो-बहनों, ये घटना बिहार की राजनीति में भाजपा की बढ़ती लहर को रौशन कर रही है। मिथिला जैसे संवेदनशील, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध इलाके में पार्टी की पकड़ मजबूत हो रही है।