Mukesh Sahni statement: 'बिहार में बेटियां नहीं हैं सुरक्षित सरकार अपराधियों को बचाने में लगी', VIP प्रमुख मुकेश सहनी का बड़ा बयान

Mukesh Sahni statement: दरभंगा में मासूम बच्ची की हत्या के बाद VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बिहार सरकार व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

कानून व्यवस्था पर फूटा मुकेश सहनी गुस्सा!- फोटो : news4nation

Mukesh Sahni statement: दरभंगा, VIP प्रमुख मुकेश सहनी सोमवार को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद छ साल की बच्ची की हत्या के बाद परिजनो से मिलकर सांत्वना दी.इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मुकेश सहनी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा की बिहार में बेटियां सुरक्षित बिल्कुल नहीं है. वह इस सरकार के रहते हुए तो और यहां की बेटियां सुरक्षित नहीं रह सकती हैं.सरकार ही इस तरह के घटना में शामिल अपराधियों को बचाने में लगी है.

VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में जिस तरह से आए दिन घटनाएं घट रही हैं अब हमलोगों को बोलने में भी शर्म आ रहा है.हमलोग सोच के परेशान बने हुए हैं कैसे इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है. प्रशासन पूरी फेल नजर आ रहा है.हमारा समाज कहां जा रहा है आठ साल सात साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है. अब हमारे समाज में बेटी बिलकुल सुरक्षित नहीं है.उन्होंने आगे कहा की घटनाएं पूरी दुनिया में होंगी लेकिन घटना के बाद प्रशासन और सरकार सही से एक्शन लेगी तो दूसरी घटना नहीं होंगी. जब घटनाओं को सरकार ही बचाने लगे. 

मुजफ्फरपुर बालिका हत्या कांड का दिया उदाहरण

VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने उदाहरण देते हुए कहा की जैसे मुजफ्फरपुर बालिका हत्या कांड हुए था अभी पटना में नीट छात्रा की हत्या की घटना हुई थी.इस तरह की घटनाओं में ज़ब सरकार ही अपराधियों को बचाने लगेगी तो इस तरह की घटनाएं होती रहेगी.इतनी बड़ी घटनाओं के बाद भी सरकार को जागने की जरुरत है. प्रशासन को सही तरिके से काम करना चाहिए ताकि दुबारे इस तरह की घटनाएं ना हो. उनके साथ राजद के पूर्व विधायक डॉ फराज फातमी,सदर प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी, उमेश सहनी भी मौजूद थे.

दरभंगा से वरुण ठाकूर की रिपोर्ट