Bihar News : LJPR के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष बने डॉ. इंतेखाब आलम, मिथिला की परंपरा से हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. इंतेखाब आलम का नागरिक अभिनंदन किया गया।

डॉ. इंतेखाब आलम का नागरिक अभिनंदन,- फोटो : VARUN

Darbhanga: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. इंतेखाब आलम का नागरिक अभिनंदन किया गया। दरभंगा  के मौलागंज स्थित अवस्थी रॉयल बैंक्विट हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में मिथिला की पारंपरिक संस्कृति और आतिथ्य की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस दौरान डॉ. मुन्ना खान सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग और चादर भेंटकर सम्मानित किया।

समारोह में मौजूद लोगों ने डॉ. इंतेखाब आलम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. इंतेखाब आलम ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे।उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों की उम्मीदों और विश्वास को मजबूत करने का अवसर है। वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

मिथिलांचल से राष्ट्रीय स्तर तक अल्पसंख्यक समाज को करेंगे एकजुट

डॉ. इंतेखाब आलम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मिथिलांचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अल्पसंख्यक समाज के लोगों को एकजुट करना और उन्हें पार्टी के संगठन से जोड़ना होगा। समाज के लोगों की समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं को पार्टी नेतृत्व तक मजबूती से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की आवाज को बुलंद करना और राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाना उनके एजेंडे में प्रमुख रूप से शामिल रहेगा। उनका प्रयास होगा कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन में उचित भागीदारी मिले और पार्टी का जनाधार मजबूत हो।

मिथिला की परंपरा में दिखा सम्मान और अपनत्व

कार्यक्रम की खास बात मिथिला की पारंपरिक सम्मान संस्कृति रही। अतिथियों ने पाग और चादर भेंटकर डॉ. इंतेखाब आलम का अभिनंदन किया। मिथिला में पाग सम्मान, प्रतिष्ठा और गौरव का प्रतीक माना जाता है। इसी परंपरा के तहत उन्हें सम्मानित कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस नागरिक अभिनंदन समारोह में मौलाना अशफाक अहमद, ऐजाजत अहमद कल्लू, नेयाज अहमद खान, रेयाज खान कादरी, ऐजाज अख्तर रूमी, इकबाल खान, लाइक खान, दस्तगीर अंसारी और महताब आलम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने डॉ. इंतेखाब आलम को नई जिम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज की संगठनात्मक भागीदारी बढ़ेगी।नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प: डॉ. इंतेखाब आलम के सामने अब मिथिलांचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी के अल्पसंख्यक संगठन को मजबूत करने की अहम चुनौती होगी।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर