Bihar News: जंतर-मंतर विवाद के बाद स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में उठा बिहार में सुर, परिवार बोला- दोनों पक्षों की हो निष्पक्ष जांच
Bihar News: दिल्ली के जंतर-मंतर विवाद के बाद चर्चा में आए स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर अब उनके पैतृक गांव बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल में भी समर्थन की आवाज बुलंद होने लगी है।..
Bihar News: दिल्ली के जंतर-मंतर विवाद के बाद चर्चा में आए स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर अब उनके पैतृक गांव बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल में भी समर्थन की आवाज बुलंद होने लगी है। परिवार के साथ गांव के लोगों में भी स्वतंत्र के प्रति अपनापन और समर्थन दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वतंत्र का गांव से पुराना जुड़ाव रहा है और मुश्किल की इस घड़ी में गांव का प्यार और अपनापन उसके साथ है।मामले को लेकर स्वतंत्र के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि विवाद में दोनों पक्षों की भूमिका रही है तो जांच भी दोनों पक्षों के खिलाफ समान रूप से होनी चाहिए। परिजनों ने स्वतंत्र के खिलाफ दर्ज POCSO और SC/ST एक्ट समेत अन्य धाराओं को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
परिजनों का कहना है कि मामले की सच्चाई निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आ सकती है। उनका तर्क है कि किसी भी कार्रवाई से पहले घटना से जुड़े सभी पहलुओं और दोनों पक्षों की भूमिका की जांच जरूरी है।परिवार ने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए उम्मीद जाहिर की कि कानूनी प्रक्रिया के दौरान सभी तथ्यों की निष्पक्ष तरीके से पड़ताल होगी और वास्तविक सच्चाई सामने आएगी।
स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले लोगों के प्रति उनके परिवार ने आभार जताया है। परिजनों का कहना है कि इस मुश्किल वक्त में जिन लोगों ने स्वतंत्र के पक्ष में आवाज उठाई, उनके समर्थन को परिवार याद रखेगा।वहीं, ओझौल गांव के ग्रामीणों ने भी स्वतंत्र के प्रति अपने पुराने संबंधों का जिक्र किया। ग्रामीणों के मुताबिक स्वतंत्र का गांव से पुराना नाता है और गांव के लोगों का उसके प्रति स्नेह आज भी बरकरार है।
गांव में इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिवार ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और कानूनी प्रक्रिया के जरिए सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।फिलहाल जंतर-मंतर विवाद से जुड़े मामले को लेकर स्वतंत्र भारद्वाज के पैतृक गांव में भी माहौल गरम है। परिवार और ग्रामीण खुलकर उनके समर्थन में सामने आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अगले कदम पर टिकी हैं।
रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर