दरभंगा रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म, आरपीएफ ने की मदद

Darbhanga : दरभंगा रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक मानवीय और संवेदनशील घटना सामने आई।जब बुधवार को प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने तुरंत 'ऑपरेशन सेवा' के तहत मोर्चा संभाला, डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था कर मां और नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया.

दरअसल बुधवार मधुबनी जिला के पाहवारी थाना गोगाडीह वार्ड नंबर 3 को मोहम्मद इसराइल की पत्नी अफसाना खातून अपने आगे की सफर के लिए सास के साथ दरभंगा स्टेशन पहुंची थी इसी दौरान प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. पहले तो वहाँ उपस्थित लोगों   को लगा कि सामान्य तबीयत खराब हुई है, लेकिन कुछ ही मिनटों में स्थिति गंभीर हो गई.फिर उपस्थित   लोगों ने आरपीएफ और जीआरपी को इस बात की सूचना दी 

सूचना मिलते ही दरभंगा आरपीएफ प्रभारी पुखराज मीणा ने जानकारी दी कि बुधवार को गाड़ी सं0-75218  उक्त गाड़ी के यात्री से सूचना प्राप्त हुआ कि प्लाटफ़ार्म सं0-02/03 पर एक महिला यात्री को   प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है उक्त सूचना पर स0उ0नि0 कामेश्वर सिंह एव प्लेटफार्म डियूटी पर तैनात आरक्षी सुभाष चंद्र बोस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मेडिकल टीम को सूचित करते हुए महिला आरक्षी पूजा टोप्पों के साथ पहुंचे तो देखे कि एक महिला को एक वृद्ध महिला लेकर बैठी हुई थी। 

बाद मौके पर रेलवे अस्पताल दरभंगा के महिला डॉक्टर रश्मि कुमारी के द्वारा महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसमें ब्रीच प्रेजेंटेशन के साथ एक स्वस्थ कन्या शिशु का जन्म हुआ। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की हालत स्थिर पाई गई। प्राथमिक देखभाल के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।


वरुण की रिपोर्ट