Bihar News : अब योगी आदित्यनाथ को पीएम बनाना चाहिए, गया पहुंचे जूना अखाड़े के महंत नारायण गिरि महाराज ने उठाई मांग

Bihar News : उत्तर प्रदेश के जूना अखाड़े के दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज ने बुधवार को बिहार के गया पहुंचकर एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया.......पढ़िए आगे

योगी बने प्रधानमन्त्री - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गया में यूपी के जूना अखाड़ा के दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज पहुंचे. नारायण गिरी जी महाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग की है और कहा है, कि अब उन्हें मौका दिया जाना चाहिए. यह भी कहा कि 75 वर्ष की उम्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने. अब योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए.

जूना अखाड़ा के नारायण गिरी महाराज ने की योग आदित्यनाथ की तारीफ 

यूपी के जूना अखाड़ा के दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज आज गया में पहुंचे. गया में उन्होंने प्रेस को संबोधित किया. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की. कहा कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में राज्य में विकास के बहुतेरे कम हुए हैं. अब योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए. नारायण गिरी महाराज ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, कि 75 वर्ष की उम्र के बाद बदलाव होना चाहिए. किंतु 75 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने. वही, अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए. नारायण गिरी महाराज ने योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर तारीफ की. कहा कि जिस तरह से उन्होंने कई विकास के कई काम किए हैं और विकास हुआ है, यदि उन्हें देश की जिम्मेदारी मिलती है, तो भारत में विकास काफी होगा.

हरिद्वार कुंभ के संदर्भ में भी कहा

नारायण गिरी महाराज ने हरिद्वार कुंभ मेले के संदर्भ में भी मीडिया को जानकारी दी. कहा कि कुंभ मेले में बिहार से लाखों की तादाद में लोग पहुंचते हैं. कुंभ मेले को लेकर नगर प्रवेश की प्रक्रिया हुई है. नारायण गिरी महाराज ने कहा कि 1 दिसंबर को भूमि की पूजन होगा. वही 6 मार्च, 8 मार्च और 14 मार्च को अमृत स्नान होना है. नारायण गिरी महाराज ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकसित हो चुका है. यूपी में इस बार विधानसभा चुनाव में सीएम फेस बदले जाने की संभावना को लेकर कहा कि यह बीजेपी का मामला है. यह वही पार्टी बता सकते हैं. अभी योगी जी को आने देना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 75 वर्ष के बाद बदलाव होना चाहिए. किंतु वे प्रधानमंत्री बने. फिर भी अब योगी आदित्यनाथ को मौका देना चाहिए.

पीएम बनाने की मांग

हम लोग राजनीति पर नहीं बोलते हैं. हम लोग मंदिरों की सेवा करते हैं. फिर भी यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी काम किए है. कई विकास के काम हुए हैं. ऐसे ऐसे काम हुए हैं, जो नहीं हो रहे थे. अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाए जाने चाहिए, ताकि देश का और विकास हो सके. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने, जबकि उन्होंने ही कहा था, कि 75 वर्ष की उम्र में बदलाव होना चाहिए. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मौका दिया जाना चाहिए.