Bihar News: बिहार में सुबह सुबह बड़ी घटना, चलती ट्रेन से फिसला यात्री, फिर हैरान करने वाली तस्वीर

Bihar News: बिहार के गयाजी रेलवे स्टेशन पर सुबह सुबह बड़ा हादसा टल गया। जहां एक यात्री चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिर गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

ट्रेन से फिसला यात्री - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच खतरनाक गैप में जा गिरा। मौके पर तैनात आरपीएफ जवानों की तत्परता और साहस से यात्री की जान बच गई। बताया जा रहा है कि यात्री को केवल मामूली चोटें आई हैं।

सुबह सुबह बड़ी घटना 

घटना 31 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 6:30 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई। इस समय RPF की QRT और बंदोबस्त ड्यूटी जारी थी। उपनिरीक्षक जावेद इकबाल, प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी अनिल प्रसाद और आरक्षी निरंजन कुमार प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 12987 सियालदा–अजमेर एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर आई और निर्धारित ठहराव के बाद रवाना हुई। बताया गया है कि यात्री सामान लेकर दौड़ते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कमर तक गैप में फंस गया। आसपास मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

आरपीएफ जवानों ने संभाला स्थिति 

ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने तुरंत स्थिति को संभाला। उन्होंने यात्रियों की मदद से यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यदि जवान समय पर सक्रिय न होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बचाए गए यात्री ने अपना नाम मिथलेश कुमार, उम्र 32 वर्ष, पिता रामजी प्रसाद बताया। वह महादेव बिगहा, थाना शकुराबाद, जिला जहानाबाद के निवासी हैं और सीनियर ALP (धनबाद) पदस्थ हैं। मिथलेश ने बताया कि उतरते समय उनका मोबाइल सीट पर रह गया था, उसे लेने के लिए दोबारा चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया।

बाल बाल बची जान 

दस्ताने पहने होने के कारण सही पकड़ नहीं बन पाई और पैर फिसल गया। घटना के बाद यात्री ने RPF जवानों का धन्यवाद किया। RPF ने ट्रेन की एस्कॉर्ट पार्टी और अगले स्टेशन के DOS को मोबाइल के संबंध में सूचना दी, जिसे बाद में सुरक्षित तरीके से गया स्टेशन भेजा गया। यह घटना एक बार फिर यात्रियों को सचेत रहने और ट्रेन में सुरक्षा नियमों का पालन करने की याद दिलाती है।

गया जी मनोज की रिपोर्ट