Bihar News : चचरी पुल का सहारा ! सहरसा में लोगों का सरकार और प्रशासन से उठा भरोसा, 10 लाख रुपए लगाकर कोशी नदी पर बनाया चचरी पुल, सैकड़ों गाड़ियों का होता है आवागमन
Bihar News : सहरसा में लोग कोशी चचरी पुल बनाकर आवगमन के लिए मजबूर हैं. लोगों ने 10 लाख रुपए लगाकर चचरी पुल बनाया है. इसके बावजूद उन्हें आये दिन हादसे का डर सता रहा है...पढ़िए आगे

SAHARSA : बिहार में हज़ारों पुल, पुलिया बनाने की बात लगातार सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते हैं। वहीँ सीएम नीतीश का यह भी दावा है की छः घंटे लोग बिहार के किसी कोने से पटना आ सकते हैं। लेकिन इधर एक चचरी का पुल कोशी नदी में देखकर लोगों के पैर तले ज़मीन खिसक जाएगी।
खबर सहरसा जिला नवहट्टा थाना क्षेत्र के हाटी घाट का हैं। जहॉं बीते कुछ दिनों ग्रामीणों ने दस लाख की लागत से चचरी का पुल बनवाया। हालाँकि इस पुलिया से गुजरनेवाले लोगों से किराया भी बढ़-चढ़कर लिया जा रहा है। जिससे कोशी क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं। उन्हें आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
इसके बाद भी लोगों को आशंका है की इस चचरी पुल से कभी भी बड़ी घटना घट सकतीं हैं। लोगों का कहना है की यहां के स्थानीय विधायक एवं सांसद इस पुल की कोई सुधि नहीं लेते हैं। इस चचरी पुल पर से मोटरसाइकिल एवं रिक्शा भी चलती है। जहां लोगों को आने-जाने में काफी डर लगता हैं।
सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट