Bihar News: नीतीश सरकार का बिहार के 6808 पंचायतों के लिए बड़ा ऐलान, मुखिया जी कराएंगे यह काम, बदलेगी रौनक...

Bihar News: नीतीश सरकार बिहार के हर पंचायत में खेल मैदान की निर्माण कराने जा रही है। जल्द ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। विभाग इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी है।

playgrounds in panchayats- फोटो : social media

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के हर गांव में एक खेल का मैदान बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 652 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। राज्य की 6808 ग्राम पंचायतों में इन खेल मैदानों का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। सभी पंचायतों में निर्माण कार्य एक साथ शुरु होगी। विभाग इसके लिए तैयारी कर रही है। जल्द ही तिथि तय कर ली जाएगी।

मनरेगा के तहत होगा निर्माण

जानकारी अनुसार इन पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण मनरेगा के तहत किया जाएगा। यह परियोजना मनरेगा योजना के तहत लागू की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2025 तक सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार हो जाएं। सरकार की कोशिश है कि अगले साल तक हर गांव के पंचायत में कम से कम एक खेल मैदान जरुर हो।

हर मैदान में होंगी ये सुविधाएं

हर खेल मैदान में कम से कम चार सुविधाएं अनिवार्य रूप से होंगी, बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और दौड़ का ट्रैक। जमीन की उपलब्धता के आधार पर अन्य खेलों की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। जैसे कि फुटबॉल का मैदान।

मैदान के लिए जमीन

6808 ग्राम पंचायतों के लिए खेल मैदान की जमीन चिह्नित कर ली गई है। शेष ग्राम पंचायतों में भी जमीन की तलाश जारी है। हर मैदान के निर्माण पर 10 लाख रुपये तक खर्च किए जाएंगे। जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर लें। इसमें सामग्री, मजदूर और मिस्त्री शामिल हैं