Bihar News : गोपालगंज कोर्ट परिसर में प्रशासन का चला बुलडोजर, कई दुकानें और झोपड़ियाँ हुई जमींदोज

GOPALGANJ : गोपालगंज में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर में बुलडोजर चलाया। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ियों और अस्थायी ढांचों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर की सरकारी जमीन पर वर्षों से कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। 

प्रशासन की ओर से पहले नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कब्जाधारियों द्वारा जमीन खाली नहीं की गई। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। करीब एक घंटे तक चली इस कार्रवाई में कई अस्थायी झोपड़ियों और अवैध ढांचों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। 

प्रशासन का कहना है कि शहर के अन्य इलाकों में जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, वहां भी इसी तरह की कार्रवाई आगे जारी रहेगी। गोपालगंज कोर्ट परिसर में सुबह से ही प्रशासनिक हलचल तेज रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनें पहुंचीं और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान अवैध रूप से बने झोपड़ी और अस्थायी ढांचों को एक-एक कर हटाया गया। 

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक सरकारी जमीन को खाली कराने के लिए पहले नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने साफ किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नमो नारायण की रिपोर्ट