CM सम्राट चौधरी का आज गोपालगंज का दौरा, थावे में पूजा, मेडिकल कॉलेज की जमीन का करेंगे निरीक्षण, श्राद्ध कार्यक्रम में होंगे शामिल
Bihar News: गोपालगंज में आज सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा होने जा रहा है। ...
Bihar News: सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज गोपालगंज दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चाक चौबंद तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे पहले सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में पूजा-अर्चना करेंगे और आशीर्वाद लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री चनावे पहुंचेंगे, जहां प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण करेंगे। मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री इसके बाद मानिकपुर पहुंचेंगे। यहां वे वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.वी. गिरि के आवास पर आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री के गोपालगंज दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की तैनाती की गई है और सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है।
फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आज गोपालगंज में मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों ही लिहाज से अहम माना जा रहा है।
रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा