Bihar News : जमुई मे होने जा रहा दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, सम्राट और श्रेयशी सिंह होंगे शामिल
Bihar News : जमुई में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. इस मौके पर बिहार सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी के साथ खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहेंगे.....पढ़िए आगे
Jamui : सूबे की खेल मंत्री सह स्थानीय विधायक श्रेयशी सिंह की पहल पर जमुई मे पहली बार दंगल (कुश्ती) खेल का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है की खेल और खिलाडियों को प्रोत्साहन देने के लिये बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवम बिहार कुश्ती संघ द्वारा दो दिवसीय दंगल ( कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवम 15 फरवरी को श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने कहा कि इस दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन 14 फरवरी को बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे जबकि उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रुप में खेल एवम सूचना प्रावैधिकी मंत्री डाँ श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहेंगी। इस प्रतियोगिता के आयोजन हेतु सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
आगामी 14 और 15 फरवरी को इस आयोजन मे कई नामी खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
वही इस कुश्ती आयोजन को लेकर जमुई के युवाओ मे भी काफ़ी जोश नज़र आ रहा है।
सुमित की रिपोर्ट