Bihar Transfer News : जमुई एसपी विश्वाजीत दयाल ने विधि व्यवस्था को लेकर की बड़ी कार्रवाई, कई थानाध्यक्ष और एसआई को किया इधर से उधर

JAMUI : जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के मकसद से आज जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बड़ी प्रशासनिक फेरबदल किया। इस दौरान जिले के कई थाना अध्यक्षों के साथ-साथ कई सब-इंस्पेक्टर  एवं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर  का तबादला किया गया। एसपी के इस निर्णय को जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 

जारी आदेश के अनुसार पु०नि० राकेश कुमार को चकाई थाना अध्यक्ष के पद से हटाकर पर्यवेक्षी पदाधिकारी, जमुई बनाया गया है, जबकि पु०नि० सर्वजीत कुमार को खैरा से स्थानांतरित कर चकाई थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पु०नि० विकास कुमार को मलयपुर थाना से स्थानांतरित कर सिकंदरा थाना की कमान सौंपी गई है। उनके स्थान पर पु०अ०नि० शेखर सौरभ को मलयपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया है। 

इसी क्रम में पु०अ०नि० पंकज कुमार को सिकंदरा से सोनो थाना भेजा गया है। खैरा थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० रूपेश कुमार को लघुआड़ थाना अध्यक्ष बनाया गया, जबकि लघुआड़ थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० उपेंद्र कुमार पाठक को खैरा थाना भेजा गया है। झाझा थाना में तैनात पु०अ०नि० विपिन चन्द्र पाल्टा चौधरी को गरही थाना अध्यक्ष बनाया गया है और गरही थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० अनिरुद्ध कुमार को झाझा थाना भेजा गया है। 

इसके अलावा सिमुलतला थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० धनंजय कुमार को जमुई थाना स्थानांतरित किया गया है, जबकि सोनो थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० रूबी कुमारी-2 को सिमुलतला थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी विश्वजीत दयाल ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नई पदस्थापना स्थल पर शीघ्र योगदान देकर विधि-व्यवस्था को और मजबूत करें। पुलिस प्रशासन के इस कदम से जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट