Naxali arrest - नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात नक्सली के दो सहयोगी गिरफ्तार

Naxali arrest - पुलिस ने कुख्यात नक्सली के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद दोनों को भागलपुर जेल भेज दिया गया है।

Jamui - जमुई पुलिस लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाकर जिले को अपराधमुक्त बनाने को लेकर प्रयासरत है। जिलमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली  है। पुलिस ने कुख्यात नक्सली के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।  जिसके बाद दोनों को भागलपुर जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई को लेकर बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर झाझा एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर कुख्यात नक्सली अरविंद यादव का सहयोगी नक्सली विजय यादव एवं श्रीराम यादव को गिरफ्तार किया है।  दोनों झाझा थाना क्षेत्र के क्रमशः भलगोड़ी एवं छापा के निवासी हैं। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों को भागलपुर जेल भेजा जा रहा है।

डीएसपी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त गिरफ्तार नक्सली वर्तमान में सक्रिय थे और सुल्तानगंज भागलपुर में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन करने में जुटी है एवं इनसे जुड़े और भी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि बिहार में मुंगेर के अलावे गया, औरंगाबाद और जमुई ऐसे जिले हैं, जहां नक्सली अभी सक्रिय है। हालांकि पुलिस और एसएसबी के लगातार अभियान चलाए जाने के कारण नक्सली गतिविधि पर अब काफी हद तक लगाम लग गया है।

न्यूज 4 नेशन के लिए कुमार हर्ष की रिपोर्ट