Bihar News : जमुई के सिकंदरा में टी आर नारायण हेरिटेज स्कूल ने विज्ञान प्रदर्शनी का किया आयोजन, ASP और SDPO सहित कई गणमान्य लोगों ने किया शिरकत

Bihar News : सिकंदरा के टी आर नारायण हेरिटेज स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के कई वरीय पदाधिकारी शामिल हुए......पढ़िए आगे

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन- फोटो : SUMIT

JAMUI : जिले के सिकंदरा प्रखंड अवस्तिथ प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान टी आर नारायण हेरिटेज स्कूल ने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है। आपको बताते चले की विज्ञान प्रदर्शनी सह पारीतोषिक वितरण समारोह का शुभ शुभारम्भ शेखपुरा के अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार एवं जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन द्वारा दीप जलाकर किया गया। जिसके बाद विद्यालय के निदेशक सुमित सिंह द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को पुष्पगुच्छ, शाल एवं मोमेंटो देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

कार्यक्रम के बारे में शिक्षण संस्थान के निदेशक सुमित सिंह ने बताया की बच्चों मे पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधि भी बहुत जरूरी है। जिसको लेकर ही विद्यालय प्रशासन द्वारा समय समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम मे विद्यालय द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, पेंटिंग कम्पटीशन, वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमे बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर ASP डॉक्टर राकेश कुमार एवं SDPO सतीश सुमन द्वारा प्रतियोगिता मे विजयी बच्चों के बीच मेडल और प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। अपने सम्बोधन मे सर्वप्रथम सतीश सुमन ने सभी अभिभावकों को बच्चों के सुरक्षा और पढ़ाई सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियों साझा की। साथ ही उन्होंने पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग के बारे मे भी अहम जानकारी देते हुए सभी बच्चों एवं अभिभावकों से इसपर अमल करने की सलाह दी। 

वही अंतिम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार ने अभिभावकों को बच्चों मे संस्कार के साथ बड़ो का सम्मान करने पर जोर दिया और बच्चों को मोबाइल और उनकी गतिविधि के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह भी दी। मुख्य अतिथि डॉक्टर राकेश कुमार ने स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं को बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर स्कूल मैनेजमेंट के सभी शिक्षक और भारी संख्या मे अभिभावक मौजूद थे।