Bihar Crime : जमुई में अपराधियों के हौसले बुलंद, झाझा में एक घंटे के भीतर दो बड़ी छिनतई, रेलकर्मी और एएनएम से की लाखों की लूट
Bihar Crime : जमुई में एक घंटे के भीतर अपराधियों ने छिनतई की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.......पढ़िए आगे
JAMUI : जमुई में अब अपराध और अपराधियों का शिकंजा कसता जा रहा है और पुलिस लाचार होकर मुकदर्शक बनी हुई है। ऐसा हम नहीं कह रहे है बल्कि पीड़ित जिले की भोली भाली जनता कह रही है। दरअसल कुछ महीनों के आंकड़ों पर गौर फरमाए तो आपको पता चलेगा की जिले में आपराधिक घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और कारवाई के नाम पर जमुई पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है।
ताज़ा मामला झाझा नगर क्षेत्र की है जहाँ महज एक घण्टा के अंतराल में दो अलग अलग जगहों पर दो अलग अलग लोगों से छिनतई की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है। जिसमें एक बुज़ुर्ग रिटायर्ड रेलवे चालक तो दूसरी महिला एएनएम है। पहली घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की है जब खलासी मुहल्ले के रहने वाले रिटायर्ड रेलवे चालक खुर्शीद आलम युको बैंक से 30 हजार रुपए निकालने के बाद थाना के सामने थैला में रुपए रखकर सब्जी खरीद रहे थे।
इसी बीच उच्चकों ने उनके शरीर पर कुछ गंदा लगने की बात कहकर धोने के लिए अपनी बातों में उलझाया। जैसे ही रेलकर्मी चापाकल पर पहुंचे तभी दोनो उच्चके रुपए से भरा थैला लेकर मौके से फरार हो गए। वही दूसरी घटना दोपहर करीब एक बजे की है जहाँ सोनो सरकारी अस्पताल में कार्यरत एएनएम सविता कुमारी एसबीआई से 3 लाख 30 हजार रुपए निकासी करने के बाद बैग में रुपए रखकर स्टेशन चौक के समीप ई रिक्शा पर चढ़ने लगी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने अचानक रुपए से भरा बैग लेकर चंपत हो गए।
दोनो मामले में रेलकर्मी व एएनएम ने झाझा थाना में पहुंचकर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है जिसके बाद पुलिस दोनो मामलों की तफ्तीश में जुट गई है। बहरहाल जिले मे कानून व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे है क्यूंकि जिले में अपराधी अब बेखौफ़ होकर घटना को अंजाम दे रहे है और पुलिस हाथ पर हाथ रख मुकदर्शक बनी हुई है। ऐसे मे अब कहना लाजिमी है की जिले मे अब खाकी का खौफ कम हो गया है और अपराधी बेलगाम होकर गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
सुमित की रिपोर्ट