Bihar Election 2025 : भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया दावा, बिहार में 160 से अधिक सीटें जीतेगा एनडीए

KAIMUR : रामगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे बनारस के एमएलसी और बीजेपी के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा की रामगढ़ विधानसभा के बिछिया में भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह की जनसभा है। जनसभा के माध्यम से लोगों से मेरा अपील होगा कि भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। 

भाजपा प्रत्याशी जीतकर जाएंगे तो नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री के हाथों को  मजबूत करेंगे। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्वकर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री मंच से जो बोल रहे हैं कि राजद की सरकार आएगी तो हाथ में कट्टा और गोली देखने को मिलेगा। आप लोग जानते हैं कि आज से 20 साल पहले बिहार का क्या स्थिति था। यह कहने योग्य नहीं है। इससे देश का और प्रदेश का और जिला का क्या स्थिति थी। हम प्रधानमंत्री के बातों से सहमत हैं।  

वहीँ वाराणसी से आई बीजेपी के महिला मोर्चा के जिला मंत्री डॉ आशा त्रिवेदी ने कहा की बीजेपी सरकार में महिला सुरक्षित हैं। इससे पहले की सरकार में महिला घर से बाहर नहीं निकलती थी। बीजेपी के सरकार में महिलाओं के लिए सरकार सोच रही है और सरकार कर भी रही है। 

केंद्र में महिलाओं को सरकार 33 परसेंट आरक्षण देने जा रही है। वही  डॉक्टर आशा त्रिवेदी ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री जो रोजगार करने के लिए महिलाओं को दस हजार दिए हैं। वह राशि वापस नहीं लिया जाएगा। विपक्ष इसको बेबुनियाद मुद्दा बना रहा है। इस तरह की बात नहीं है। जिस महिला के खाता में पैसा गया है। उस महिला से पैसा वापस नीतीश सरकार नहीं लेगी। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट