Bihar homegurad dies - ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

Bihar homegurad dies - ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की तबीयत अचानक खराब हो गई। जबतक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक सांसे बंद हो गई।

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत- फोटो : देवब्रत तिवारी

Kiamur - बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती थाने में कार्यरत एक होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जवान की पहचान दिनेश पांडे (55) के रूप में हुई है, जो मोहनिया थाना क्षेत्र के लहूरबारी गांव के निवासी थे।

घटना का विवरण

जानकारी के मुताबिक, दिनेश पांडे अपनी ड्यूटी पर थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहाँ के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण दिल का दौरा लग रहा है।

सेवा और पारिवारिक स्थिति

दिनेश पांडे 1989 से होमगार्ड के रूप में सेवा दे रहे थे और पिछले लगभग चार महीनों से दुर्गावती थाने में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि उनके कोई पुत्र या पुत्री नहीं थे और वह फिलहाल भभुआ के अखलासपुर में अपने ससुराल में रह रहे थे।

पुलिस और परिजनों में शोक

इस दुखद घटना की खबर सुनते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और रिश्तेदारों को जैसे ही सूचना मिली, वे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। अपने प्रियजन का शव देखकर लोग फूट-फूटकर रोने लगे, जिससे वहाँ का माहौल गमगीन हो गया। दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. संगीता सिन्हा ने बताया कि पुलिस द्वारा लाए गए जवान को मृत पाया गया था। उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की कि ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी 

रिपोर्टर देवब्रत  तिवारी