Bihar Crime : कैमूर पुलिस ने 35 लाख की हेरोइन और 19.48 लाख रूपये कैश किया जब्त, महिला समेत 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : कैमूर पुलिस ने करीब 35 लाख रुपये का हेरोइन जब्त किया है। इस मामले में एक महिला समेत तीन कुख्यात धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है.....पढ़िए आगे

35 लाख की हेरोइन जब्त - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के साथ-साथ नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सम्राट सरकार की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक घर में छापेमारी कर 52.58 ग्राम हेरोइन जिसका बाजार मूल्य करीबन 35 लाख रुपए बताया जाता है. इसके साथ ही 19 लाख 48 हजार 12 रुपये नकद बरामद किए गए, वहीं एक महिला समेत तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गए,

इस मामले पर मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि कुदरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुदरा के बाबू मोहल्ला में एक घर में हेरोइन की पुड़िया तैयार करने का काम किया जा रहा है.सूचना मिलते ही पुलिस ने लिया एक्शन मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी की मौजूदगी में कुदरा निवासी किरण देवी के घर पर छापेमारी किया गया,जहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 52.58 ग्राम हेरोइन और 19 लाख 48 हजार 12 रुपये नकद बरामद किए.

इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपियों में कुदरा वार्ड 11 निवासी किरण देवी, एवं दुर्गावती थाना क्षेत्र के करमपुरा पिपरा गांव निवासी मिंटू सिंह,तथा राजेश सिंह है.वहीं पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन अन्य आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गए,फरार आरोपियों में गूलर सिंह उर्फ आंचल सिंह, शिबू सिंह और जितेंद्र सिंह शामिल बताए जा रहे हैं जो तीनों कुदरा क्षेत्र के निवासी हैं गूलर सिंह का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है,

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.बरामद मादक पदार्थ और नकदी को लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी रकम और मादक पदार्थ का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं.पुलिस की जांच में आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की संभावना है.

देवब्रत की रिपोर्ट