Bihar News : संजय झा ने फरक्का जलसंधि को बिहारवासियों के साथ बताया विश्वासघात, कहा-देवगौड़ा सरकार ने की राज्य के हितों की अनदेखी

Bihar News : भारत-बांग्लादेश फरक्का जलसंधि से जुड़े मुद्दों को लेकर आज कटिहार में जदयू के नेतृत्व में एक विशाल जनजागरूकता एवं नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.....पढ़िए आगे

फरक्का जलसंधि बिहार के साथ विश्वासघात - फोटो : SHYAM

KATIHAR : भारत बंगलादेश फरक्का जलसंधि से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आज कटिहार के नगर भवन में जदयू के नेतृत्व में जनजागरूकता एवं नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा , पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। 

इस अवसर पर कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी और विधायक बिजय सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि यह कार्यक्रम 11 जिलों में आयोजित होने के बाद आज इसका कटिहार में समापन हुआ है। भारत और बांग्लादेश के बीच फरक्का जलसंधि का समय अब अगले महीना समाप्त होने वाला है। और केंद्र सरकार को इसकी समीक्षा करने के बाद ही पुनः जलसंधि करनी चाहिए।  

उन्होंने पुनः जलसंधि का विरोध करते हुए कहा कि यह जलसंधि बिहार के करोड़ों लोगों के लिए विश्वासघातक कदम रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत की जलसंधि जिस वक्त हुई थी।  उस वक्त देश में एचडी देवगौड़ा की सरकार थी और बिहार के हितों को अनदेखी कर इस जलसंधि को अमलीजामा पहनाया गया था।  

उन्होंने कहा कि जलसंधि के बाद बिहार में गंगा की पानी तो निकल गई।  लेकिन बिहार की नदियों में सिर्फ गाद रह गया है।  जिस वजह से बिहार को हर साल बाढ़ का दंश झेलना पड़ रहा है। वही एक राजनीतिक सवाल का जवाब देते हुए झा ने कहा कि निशांत जदयू के भविष्य हैं। लेकिन आगामी सभी चुनाव  नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

श्याम की रिपोर्ट