Bihar Police: बिहार में खाकी फिर हुई दागदार, महिला सिपाही से छेड़छाड़ , बड़े साहब ने दो पुलिसकर्मियो को किया सस्पेंड

Bihar Police: बिहार में खाकी के अंदर छुपे गुनाह का एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।

खाकी फिर हुई दागदार- फोटो : X

Bihar Police: बिहार  में खाकी के अंदर छुपे गुनाह का एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। मोतीहारी के स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पताही थाना के दरोगा सुदामा सिंह और मुंशी संतोष कुमार को फौरन सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों पर महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी का संगीन इल्ज़ाम लगा है।

मामला उस वक्त उजागर हुआ जब पीड़ित महिला सिपाही ने अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के बाद पूरे मामले की तफ्तीश पकड़ीदयाल डीएसपी को सौंपी गई। जांच के दौरान जो हकीकत सामने आई, उसने पुलिस विभाग को भी झकझोर कर रख दिया।

डीएसपी की जांच रिपोर्ट में दोनों आरोपियों की हरकतें संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद एसपी ने बिना देर किए सख्त एक्शन लिया। दरोगा और मुंशी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में ‘हड़कंप’ मच गया है और हर कोई इस केस को लेकर ‘सतर्क’ नजर आ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा मामला थाने के अंदर ही हुआ, जहां भरोसे की ‘दीवार’ को तोड़ते हुए खाकी पहनने वालों ने ही मर्यादा को तार-तार कर दिया। महिला सिपाही के आरोपों ने यह साफ कर दिया कि मामला बेहद ‘गंभीर’ है और इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपने इस कदम से साफ संदेश दे दिया है कि पुलिस विभाग में ‘गुस्ताखी’ और गुनाह के लिए कोई जगह नहीं है, चाहे आरोपी कोई भी हो।

फिलहाल, इस मामला-ए-छेड़छाड़ की आगे की जांच जारी है और विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है। पुलिस महकमे में अब यह चर्चा तेज है कि इस केस में आगे और भी ‘खुलासे’ हो सकते हैं।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार