Bihar News : मुंगेर में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : मुंगेर में मछली मारने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

युवक की मौत - फोटो : imtiyaz

Munger :  मुंगेर के बरियारपुर मे मछली पकड़ने के दौरान करंट लगने से एक मछुआरा 65 वर्षीय छतरी सहनी की मौत हो गई। इस मामले मे सूत्रों की माने तो बरियारपुर के ब्रह्म स्थान निवासी छतरी सहनी बाढ़ के पानी मे नाव से मछली मार रहा था। 

इसी बीच नाव को खेपने के क्रम मे पानी मे भीगा बांस 11 हजार के हाइटेंशन तार मे सट जाने से उसे जोर का झटका लगा और छतरी सहनी पानी मे जा गिरा।  जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

इस घटना के आस पास के ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।  जिसके बाद मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस लाश को अपने कब्जे मे लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीँ इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट