Bihar News : मुंगेर के कलाकार का कमाल, पीपल के नन्हे पत्ते पर उकेरी निशांत की आकृति, लिखा जदयू में आपका स्वागत है...

Bihar News : मुंगेर के एक कलाकार ने अपने तरीके से निशांत का जदयू में स्वागत किया है. उन्होंने पीपल के पत्ते पर निशांत की आकृति उकेरी और लिखा-जदयू में आपका स्वागत है......पढ़िए आगे

अनोखी कलाकारी - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : बिहार की कला जगत से एक अनोखी और दिलचस्प खबर सामने आई है। मुंगेर के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने युवा नेता निशांत कुमार को एक खास अंदाज में बधाई दी है। उनकी यह अनोखी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के महज 3 सेंटीमीटर के छोटे से हरे पत्ते पर बारीक कलाकृति बनाकर युवा नेता निशांत कुमार को जदयू में स्वागत और बधाई दी है। 

इस अनोखी लीफ आर्ट में उन्होंने “Welcome to JDU – Congrats Nishant” यानी “जदयू में आपका स्वागत है – बधाई हो निशांत” का संदेश उकेरा है। करीब पांच घंटे की मेहनत से तैयार की गई इस कलाकृति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निशांत कुमार को बधाई देते हुए भी दर्शाया गया है। बेहद बारीक और आकर्षक इस कला को देखकर लोग कलाकार की प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं। 

कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने युवा नेता निशांत कुमार को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

मधुरेंद्र कुमार की यह अनोखी लीफ आर्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कला प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

इम्तियाज़ की रिपोर्ट