Bihar Crime: एक ही रात में दो वारदात,ज्वेलरी शॉप और स्कूल में चोरो ने किया हाथ साफ, लाखों का माल लेकर फरार हुए शातिर
Bihar Crime: चोरों के बढ़ते हौसले ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।
MUNGER : चोरों के बढ़ते हौसले ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। मुंगेर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में बीती रात ‘चोरी की दोहरी वारदात’ ने इलाके में सनसनी फैला दी। शातिर बदमाशों ने एक ही रात में ज्वेलरी दुकान और स्कूल को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पहले ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया। ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। इसके बाद उनका गिरोह पास के एक स्कूल में घुस गया, जहां से भी जरूरी सामान और कीमती वस्तुएं चोरी कर ली गईं। दोनों वारदातों को जिस सटीक प्लानिंग से अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि चोर पहले से रेकी कर चुके थे।
सुबह जब दुकानदार और स्थानीय लोगों को इस चोरी कांड की भनक लगी, तो इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है और लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि इलाके में रात की गश्ती कमजोर होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को खंगालना शुरू कर दिया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान