इंस्ट्राग्राम से हुआ प्यार और 850 किलोमीटर की दूरी तय कर मुजफ्फरपुर से यूपी पहुंची नाबालिग प्रेमिका, बड़ा खुलासा

मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिक युवती 31 मार्च 2026 को अपने घर से किताब लाने की बात परिजन को बोल कर निकलती है. लेकिन यह इंस्ट्राग्राम से हुआ प्यार का मामला निकला .

Instagram Love in Muzaffarpur- फोटो : news4nation

Bihar News :  इन दिनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे से प्यार हो जाता है. जिसको न आप जानते है न पहचानते है लेकिन उस शख्स के लिए अपने परिजन तक को त्याग देते हैं अभी के बच्चे. लेकिन जब उसी प्यार में बेवफ़ाई मिलती है तो पुलिस और परिजन याद आता है . इसी तरह का एक प्यार की कहानी मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र से निकल कर सामने आई है जहां इंस्टाग्राम पर हुए प्यार को पाने के लिए एक नाबालिग युवती अपने परिवार को छोड़ तकरीबन 850 किलोमीटर की दूरी तय कर मुजफ्फरपुर से यूपी पहुंच जाती है. 


वहीं दूसरी तरफ अपने बेटी के लापता होने की भनक जैसे ही युवती के परिजन को मिलता है पहले तो परिजनों द्वारा युवती की काफी खोज बिन की जाती है लेकिन जब युवती का कोई सुराग नहीं मिलता है तो नवालिक युवती के परिजन द्वारा अपने बेटी के अपहरण का मामला पीयर थाने में दर्ज करा देते हैं. वहीं मामले में प्राथमिकी दर्ज होते ही पीयर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर नवेदिता कुमारी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी जाती है 


31 मार्च 2026 को हुई गायब

दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिक युवती 31 मार्च 2026 को अपने घर से किताब लाने की बात परिजन को बोल कर निकलती है.  फिर वह युवती वापस अपने घर नहीं पहुंचती है जिसके बाद परिजनों के द्वारा युवती की काफी खोजबीन की जाती है. जब उसका कुछ पता नहीं चलता फिर थक हार कर परिजनों के द्वारा पियर थाने में अपने बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है. 


वहीं सूत्रों के अनुसार पियर थाना क्षेत्र की रहने वाली नवालिक युवती को इस्टाग्राम के जरिये यूपी के रामपुर जिला के रहने वाला 20 वर्षीय युवक बृज मोहन से प्यार हो जाता है. फिर दोनों एक दूसरे के करीबियां बढ़ने लगती है और फिर अपने प्रेमी को पाने के लिए नवालिक युवती अपने घर से भाग प्रेमी के पास पहुंच जाती है. 


850 किलोमीटर की दूरी  

अपने इंस्टाग्राम वाले प्यार को पाने के लिये नवालिक युवती 31 मार्च को किताब लाने की बात अपने परिजन को कह कर घर से निकली और फिर मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंच वहां से ट्रेन पकड़ 850 किलोमीटर की दूरी तय कर यूपी के रामपुर अपने परिजन को छोड़ प्रेमी के पास पहुंच गई. 

'सिंघम' सब इंस्पेक्टर का कमाल 

वहीं अब केश के अनुसंधान करता हुआ सिंघम नाम से जाने जाने वाली पियर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर नवेदिता कुमारी ने 850 किलोमीटर की दूरी तय कर जहां एक तरफ नाबालिक युवती को सकुशल बरामद कर लिया है. वही उसके प्रेमी को भी पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. अब दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है.

मणिभूषण की रिपोर्ट