Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में फरेब का शिकार हुई बंगाली महिला, फेसबुक फ्रेंड ने हिंदू नाम बताकर बुलाया, फिर की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर के एक मुस्लिम युवक ने बंगाली महिला को झांसा देकर बुलाया और उसके साथ रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

महिला से दुष्कर्म - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से झूठ बोलकर प्रेम प्रसंग, रेप और धोखा का एक अनोखा मामला सामने आया हैं, जहाँ बंगाल की एक हिन्दू शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी समीर राज ने पहले मुजफ्फरपुर बुलाया। फिर कार मे उसे साथ लेकर घूमता रहा। एक रूम मे ले जाकर रेप किया और फिर बेहोशी की हालत मे छोड़कर फरार हो गया। बेहोशी की हालत मे महिला को SKMCH मे भर्ती कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की। महिला ने पुलिस को दिये फर्द बयान मे कई चौँकाने वाला खुलासा किया हैं। 

महिला ने बताया कि वो पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की हैं, और शादीशुदा हैं। उसका एक 8 साल का बेटा भी हैं। पीड़िता के अनुसार समीर राज नाम के युवक से पिछले साल उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। वहीं वो उस युवक के साथ एक बार घूमने भी गई थी। इसी बीच 14 फरवरी को अपने बेटे के साथ ट्रेन से मुजफ्फरपुर आ गई और समीर को फोन किया। समीर मुझे गाड़ी से स्टेशन लेने आया। जब मैंने उसे अपने घर ले जाने को कहा तो वो घुमाता रहा। फिर उसने वापस स्टेशन छोड़ने की बात कही तो वो उसके बेटे को अपने ड्राइवर के पास छोड़ दिया और महिला को लेकर गाड़ी से घूमता रहा और हैवानी करता रहा।

इस दौरान समीर के ड्राइवर ने महिला को बताया कि समीर का असली नाम शाहनवाज़ हैं और वो शादीशुदा हैं। जिसे सुनकर ये दंग रह गई। वहीं इस दौरान समीर उर्फ़ शहबाज़ ने उसके बेटे को ड्राइवर के पास छोड़कर महिला को एक कमरे मे ले गया, फिर रेप किया। वहीं गाड़ी मे भी लगातार घुमाता रहा और रेप किया। लगातार भूखे प्यासे गाड़ी मे घूमने से महिला बेहोश हो गई। महिला के अनुसार समीर उर्फ़ शहबाज़ ने उसे बंधक बना लिया था और उसके पति से 10 हजार रुपये भी मंगाए। जब उसे होश आया तो वो अपने बच्चे के साथ एक निजी अस्पताल मे थी, जहाँ से उसे SKMCH मे भर्ती कराया गया। 

पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि 17 फरवरी को सूचना मिली कि SKMCH मे एक शादीशुदा महिला बेहोशी अवस्था मिली हैं। उससे जब बात की गई तो उसने अपना घर बंगाल बताया। महिला और आरोपी युवक के बीच प्रेम सम्बन्ध की बात सामने आई हैं। हालांकि युवक को तत्काल कार्रवाई करते हुए बखरी से गिरफ्तार कर लिया गया हैं और न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया हैं। वहीं महिला के पति भी मुजफ्फरपुर पहुंच चुके हैं।

मणिभूषण की रिपोर्ट