Bihar Love Affair:एक हफ्ते में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा,साले की पत्नी से अवैध संबंध बना वजह,शराब पार्टी के बाद नौशाद की हत्या कर फरार हुए आरोपी
Bihar Love Affair:मुजफ्फरपुर में हुए सनसनीखेज नौशाद आलम हत्याकांड का पुलिस ने महज एक हफ्ते के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए पूरे मामले की परतें उधेड़ दी हैं।...
Bihar Love Affair:मुजफ्फरपुर में हुए सनसनीखेज नौशाद आलम हत्याकांड का पुलिस ने महज एक हफ्ते के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए पूरे मामले की परतें उधेड़ दी हैं। पियर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर छपड़ा गांव में 30 मई को मिले संदिग्ध शव ने शुरुआत में इलाके में दहशत फैला दी थी, लेकिन जांच आगे बढ़ते ही यह मामला अवैध संबंध, रंजिश और सुनियोजित साजिश का खतरनाक मिश्रण साबित हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह और एफएसएल टीम ने बारीकी से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। शव की पहचान मोहम्मद नौशाद आलम के रूप में हुई, जो मूल रूप से वैशाली का रहने वाला था और लंबे समय से अपने ससुराल में रह रहा था।
जांच में सामने आया कि नौशाद आलम का अपने चचेरे साले मोहम्मद सिराज की पत्नी के साथ अवैध संबंध चल रहा था। इसी रिश्ते ने धीरे-धीरे दुश्मनी का रूप ले लिया। साथ ही पैसों के लेन-देन को लेकर भी दोनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था, जिससे हत्या की जमीन तैयार हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन आरोपी मोहम्मद सिराज ने अपने दो सहयोगियों मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद शहाबुद्दीन के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। पहले सभी ने नौशाद आलम को बहाने से गांव के चौड़ क्षेत्र में बुलाया, जो उसके ससुराल से कुछ ही दूरी पर था। वहां पहले शराब पार्टी की गई और माहौल सामान्य दिखाने की कोशिश की गई।
इसके बाद पूर्व नियोजित साजिश के तहत तीनों ने मिलकर नौशाद आलम पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पहचान छुपाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन तकनीकी और मानवीय इनपुट ने पूरी कहानी खोल दी।
एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सबसे पहले मोहम्मद सिराज को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया और अपने दोनों साथियों की भी भूमिका उजागर कर दी। इसके बाद मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद शहाबुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग और आर्थिक विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें सुनियोजित तरीके से हत्या की गई। सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां एक ओर अपराध की गुत्थी सुलझ गई है, वहीं इलाके में फैली दहशत भी कम हुई है।
रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा