Bihar Gaspipeline leak: पाइपलाइन में रिसाव की सूचना के बाद मचा हड़कंप, वरीय अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में रिसाव की सूचना के बाद मचा हड़कंप वरीय अधिकारियों ने संभाला मोर्चा


Bihar gas pipeline leake:मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक पर गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट का मामला अभी ठंड भी नहीं पड़ा है की एक बार फिर से मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में अचानक गैस पाइपलाइन में हुए रिसाव के बाद इलाके में हड़कंप मच गया हालांकि मामले की सूचना मिलते ही तत्काल वरीय अधिकारीयो ने मोर्चा संभालते हुए मौके पर पहुंच कर गैस पाइपलाइन से हो रहे है रिसाव को दुरुस्त करायादरअसल मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक के समीप नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन में हुए धमाका इतनी भयावह और भयानक थी कि उसका डर अभी तक लोगों को सता रहा है और वह मामला अभी ठंड भी नहीं पड़ा इसी बीच अब मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चकवासु में गैस पाइपलाइन से अचानक रिसाव शुरू हो गई और जैसे ही ऋषभ की सूचना स्थानीय लोगों को मिली स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई वही इस पूरे मामले की सूचना जैसे ही जिले के जिलाधिकारी कुमार गौरव और मुजफ्फरपुर के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा को मिली तत्काल मामले में संज्ञान लेते हुए मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी आनंद उत्सव और टाउन डीएसपी सुरेश कुमार के साथ IOCL कंपनी के कर्मी और अधिकारी को मौके पर भेजा और गैस पाइपलाइन से हो रहे रिसाव को दुरुस्त कराया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली लोगों में सबसे ज्यादा डर इस बात को लेकर था कि जिस तरह से गैस रिसाव हो रहा था और दीपावली का समय था ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन वरीय अधिकारियों की तत्परता से समय रहते रिसाव को दुरुस्त कर लिया गया है

Report..manibhusan