Bihar News : दो हज़ार किमी दूर मुंबई से मुजफ्फरपुर पहुंची प्रेमिका, मंदिर में प्रेमी संग रचाई शादी, वीडियो बनाकर लगाई गुहार

Bihar News : कहते हैं की प्यार सच्चा तो मुकाम हासिल कर लेता है. इस कड़ी में मुम्बई से एक युवती मुजफ्फरपुर पहुंची और अपने प्रेमी से शादी रचा ली......पढ़िए आगे

इश्क को मिला मुकाम - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : अगर दिल से सच्चा प्यार किया है तो सात समुद्र पार भी उस प्यार को लोग निभाते हैं। इसी सच्चे प्यार की एक वानगी मुजफ्फरपुर में भी देखने को मिली है। जहां अपने प्यार को पाने के लिए एक प्रेमिका 2000 किलोमीटर की दूरी तय कर मुंबई से मुजफ्फरपुर पहुंच गई और फिर प्रेमी ने भी इसका बखूबी साथ दिया। अब दोनों ने शादी रचा ली है। वहीं प्रेमी और प्रेमिका ने अब वीडियो वायरल कर अपने प्यार का खुला ऐलान कर दिया है। कहा है कि मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं। अगर मेरे पति या फिर उनके परिजन के साथ किसी तरह की कोई भी घटना होती है तो उसके लिए मेरे घर वाले जिम्मेदार होंगे। 

यूपी के गाजीपुर की रहने वाली है आकांक्षा

दरअसल मुंबई से मुजफ्फरपुर पहुंच कर अपने प्रेमी के साथ शादी रचाने वाली आकांक्षा मूल रूप से यूपी के गाजीपुर की रहने वाली है। कई वर्षों से अपनी बहन और चाचा चाची के साथ मुंबई में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। जहां उसकी मुलाकात मुजफ्फरपुर के रहने वाले राजीव कुमार से हुआ था। आकांक्षा ने बताया कि मुंबई के जिस प्राइवेट कंपनी में वह काम करती थी। उसी कंपनी में मुजफ्फरपुर का रहने वाला उसका प्रेमी राजीव कुमार भी काम करता था। इसी बीच आठ माह पूर्व दोनों के बीच करीबियां बढ़ गई। फिर दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे को चाहने लगे और एक दूसरे को बेइंतेहा प्यार करने लगे।  

होली में युवती का प्रेमी राजीव चला आया था अपने घर

आकांक्षा ने बताया कि होली पर्व के दौरान उसका प्रेमी राजीव अपने घर चला आया था। इस दौरान वह मुंबई से ही अपने प्रेमी राजीव से बात कर रही थी। इस दौरान उसकी बहन ने राजीव से बात करते हुए देख लिया और फिर आकांक्षा के मोबाइल को चकनाचूर कर दिया। जिससे आकांक्षा काफी आहत हुई और उसने यह सोच लिया कि अब किसी भी कीमत पर अपने प्यार को पकड़ पूरे परिवार को दिखाना है। फिर क्या था, अगर दिल में सच्चा प्यार और सच्ची लगन हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं है। 

शनिवार को पहुंची मुजफ्फरपुर

आकांक्षा ने बताया कि वह शनिवार को देर रात मुंबई से चलकर मुजफ्फरपुर को आने वाली पवन एक्सप्रेस ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंची। जहां पहले से ही उसका प्रेमी राजीव उसका इंतजार कर रहा था। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतरने के बाद वह सबसे पहले अपने प्रेमी राजीव से मिली। फिर राजीव के साथ उसके घर पहुंच गई। 

रविवार को प्रेमी के परिजन और स्थानीय लोगों के समक्ष दोनों ने रचाई शादी

अब 2000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुजफ्फरपुर पहुंची आकांक्षा ने बिना देर किए हुए अपने प्रेमी के परिजन और स्थानीय लोगों के समक्ष आज विधि विधान के अनुसार एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी रचा ली। अब अपने पति के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए आकांक्षा ने कहा है कि वह अपने मर्जी से बिना किसी दबाव में मुंबई से मुजफ्फरपुर अपने प्रेमी राजीव कुमार के पास पहुंची है। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार एक मंदिर में शादी रचा ली है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। अगर उसके पति या फिर पति के परिजन के साथ किसी तरह की कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए युवती ने अपने परिजनों को दोषी ठहराया है।

मणिभूषण की रिपोर्ट