Bihar Road Accident: ट्रेडेंट स्कूल के पास भीषण एक्सीडेंट, बाइक टक्कर में तीन घायल, इलाके में अफरा-तफरी

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।...

बाइक टक्कर में तीन घायल,- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिले के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-28 (मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर मुख्य मार्ग) पर ट्रेडेंट स्कूल के समीप दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक बाइक सवार व्यक्ति अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहा था, तभी सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, तीनों घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है। इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि NH-28 पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग आम बात हो गई है, लेकिन पुलिस की सख्त कार्रवाई न होने से ऐसे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा