Bihar News : गूंगी महिला से छेड़खानी करना युवक को पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, पांच हज़ार रूपये का लगाया जुर्माना

MUZAFFAPUR : मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक गूंगी महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गांव के ही एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। फिर उस युवक पर पहले तो 5001 रुपये का जुर्माना लगाया। फिर युवक का सर मुंडवाकर काला टीका लगाया और पूरे गांव में घुमाया गया। ताकि किसी और किसी महिला के साथ कोई युवक इस तरह का दुस्साहस न कर सके। हालांकि इस पूरे मामले में पूछे जाने पर औराई थाना की पुलिस ने अभिज्ञता जाहिर की है। 

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई  थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत का है। जहां सूत्रों के अनुसार कल एक युवक अपने ही गांव के एक गूंगी महिला के साथ छेड़खानी कर बैठा। इसके बाद इस बात की जानकारी महिला के परिजन और गांव वालों को लग गई। फिर क्या था लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया और सबसे पहले उस युवक के ऊपर पंचायत बैठी। जिसमें युवक पर 5001 रुपये का जुर्माना लगाया गया। युवक का आधा सर मुंडवा उस पर काला टीका लगाया और गले में गमछा लगाकर गांव में घुमाया।

इस दौरान काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि यह युवक मूल रूप से सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है। लेकिन काफी समय पूर्व से ही युवक के परिजनों ने औराई थाने क्षेत्र के बसंत पंचायत में मकान बना लिया और यहीं पर अपना निवास स्थान बना रखा है। युवक के पिता काफी गरीब है और भुजा बेच कर अपना जीवन यापन करते है।

अब पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पूरे मामले को लेकर डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र से वायरल वीडियो से जुड़ा एक मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर मामला सत्य पाया जाता है तो फिर पुलिस की तरफ से विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मणिभूषण की रिपोर्ट