Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बड़ी बहन की शादी के 48 घंटे बाद नाबालिग अगवा, लोगों ने प्रेम प्रसंग की जताई आशंका

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बड़ी बहन के शादी के महज 48 घंटे के भीतर छोटी बहन भाग गयी. जिसके बाद परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है.......पढ़िए आगे

नाबालिग के अपहरण का आरोप - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : 21 फरवरी को बहन की शादी और उसके दो दिनों के बाद हिंदू नाबालिग की एक विशेष समुदाय के पड़ोस के ही युवक के द्वारा अपहरण कर लिए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि कुछ लोगों द्वारा प्रेम प्रसंग की बात भी कहीं जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के पानापुर ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां के निवासी एक महिला द्वारा पानापुर ओपी पुलिस को एक आवेदन सौंपा गया है। जिसमें बताया गया है की लव जिहाद के तहद गांव के ही एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा उनके नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर अपहरण कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि उनकी चार पुत्री है जिसमें सबसे बड़ी पुत्री की 21 फरवरी को शादी हुई है और शादी के दो दिनों के बाद विशेष समुदाय के युवक द्वारा उनके तीसरे नंबर की पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। हालांकि जिस नाबालिग का अपहरण हुआ है। उसकी बड़ी बहन की अभी शादी होनी बाकी है। परिजनों का साफ तौर पर आरोप है कि एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा लव जिहाद के तहद बहला फुसलाकर उनके नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। 

वही मामले को लेकर पानापुर ओपी थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि नाबालिग युवती के मां के द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें पड़ोस के ही एक विशेष समुदाय के युवक के ऊपर अपने नाबालिग पुत्री के अपहरण की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक का घर नाबालिग युवती के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है और पूर्व से भी दोनों के बीच बातचीत होती थी। फिलहाल पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मणिभूषण की रिपोर्ट