Bihar Crime: शादी के एक महीने बाद गहने-नकदी लेकर मुजफ्फरपुर से फरार हुई पत्नी, मोतिहारी से बरामद, SSP से गुहार के कुछ घंटों में पुलिस ने किया रेस्क्यू

Bihar Crime: शादी के महज एक महीने बाद पति के घर से गहने और नकदी लेकर लापता हुई महिला को मुजफ्फरपुर पुलिस ने मोतिहारी से बरामद कर लिया है।

शादी के एक महीने बाद गहने-नकदी लेकर मुजफ्फरपुर से फरार हुई पत्नी- फोटो : reporter

Bihar Crime: शादी के महज एक महीने बाद पति के घर से गहने और नकदी लेकर लापता हुई महिला को मुजफ्फरपुर पुलिस ने मोतिहारी से बरामद कर लिया है। मामले ने रिश्तों और भरोसे पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार ने सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 19 जून 2026 को पूर्वी चंपारण जिले के मधुबनी गांव निवासी खुशबू कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद शुरुआती दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा।

पीड़ित पति के अनुसार, 12 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई। आरोप है कि वह अपने साथ घर में रखे गहने, लगभग 50 हजार रुपये नकद और कुछ कपड़े भी लेकर चली गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।मनीष कुमार का कहना है कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पत्नी का पहले से ही अपने मायके के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था और आशंका है कि वह उसी के साथ चली गई।

शिकायत सुनने के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया था। इसके बाद सिवाईपट्टी थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज कुछ घंटों के भीतर मोतिहारी से खुशबू कुमारी को बरामद कर लिया।फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह घर छोड़ने के बाद किसके साथ थी, कहां रह रही थी और अपने साथ ले जाए गए गहनों व नकदी के संबंध में क्या तथ्य हैं। पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- मणिभूषण  शर्मा