Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, कई सवाल खड़े

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बलुआहां गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल

Muzaffarpur Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बलुआहां गांव में मंगलवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हथौड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सीतामढ़ी जिले की रहने वाली 22 वर्षीय अमृता कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि उसकी शादी करीब एक साल पहले मुजफ्फरपुर के बलुआहां गांव निवासी धीरज कुमार से हुई थी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, अमृता कुमारी ने किसी कारण से फंदे से लटककर जान दे दी। हालांकि, पुलिस फिलहाल इसे केवल शुरुआती जानकारी मानकर चल रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या है। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरपुर से मनीभूषण शर्मा की रिपोर्ट