Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस किया बरामद

Bihar News :दीपावली से ठीक पहले मुजफ्फरपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को अवैध हथियार, कारतूस और लूटे गए सामान के साथ धर दबोचा......पढ़िए आगे

तीन अपराधी गिरफ्तार - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : दीपावली से पूर्व मुजफ्फरपुर के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अलग-अलग थानों के पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चला कर तीन शातिर अपराधी को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. 

जजुआर थाना की पुलिस के कार्रवाई में कई लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार 

पहली कामयाबी जजूवार थाने की पुलिस को मिली है. जहां थाना अध्यक्ष रौशन मिश्रा ने पुलिस गश्ती के दौरान औराई थाना क्षेत्र का रहनेवाले कुख्यात अपराधी मोनू कुमार को गिरफ्तार किया. जिसके पास से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस चोरी की एक बाइक लूट कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल लूटी गई नगद राशि और मोबाइल को बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार मोनू कुमार कई लूट कांड का अभियुक्त था, जो गिरफ्तारी के डर से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.

सीएसपी लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार 

वही करजा थाना की पुलिस ने एसबीआई के सीएसपी संचालक से बीते दिनों हुई लूट कांड के मामले में करजा थाना क्षेत्र के भटौन गांव निवासी भूषण सहनी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पूर्व में भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. जबकि इस घटना में वांछित एक और अपराधी फिलहाल पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

हथियार से लैश होकर वारदात को अंजाम देने पहुंचा अपराधी गिरफ्तार 

वही बोचहा थाना की पुलिस द्वारा हथियार से लैस होकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे अपराधी सत्यम कुमार जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के गरहा का रहने वाला है. उसको एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधी बैंक के पास रेकी कर रहा था. तभी पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने उसे दबोच लिया. मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने जानकारी दी.

मणिभूषण की रिपोर्ट