Muzaffarpur Sahni community: मुजफ्फरपुर में विधायक अजय कुशवाहा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, लोगों ने फूंका पुतला, जानें वजह

Muzaffarpur Sahni community: मुजफ्फरपुर के मीनापुर ब्लॉक गेट पर सहनी समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक अजय कुशवाहा का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक माफी की मांग की।

Muzaffarpur Sahni community:  मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक गेट पर मंगलवार को सहनी समाज के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विधायक अजय कुशवाहा का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की और विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व तेजनारायण सहनी कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले वायरल हुए एक वीडियो में विधायक अजय कुशवाहा उन्हें मारने के लिए दौड़े थे। उनका कहना है कि उस समय वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

तेजनारायण सहनी ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद सहनी समाज के लोगों में काफी नाराजगी है। समाज के लोग विधायक के इस व्यवहार से आहत हैं और लगातार सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया गया और विधायक का पुतला दहन किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे मानहानि का मामला भी दर्ज कराएंगे। उनका कहना है कि समाज अब इस मामले को हल्के में नहीं लेगा।

प्रदर्शन में  सहनी समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल

इस प्रदर्शन में सहनी समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं जन सुराज के जिलाध्यक्ष ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर विधायक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर पंचायत में नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी और लोगों के बीच जाकर इस मुद्दे को उठाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, उनका विरोध जारी रहेगा। 

 मुजफ्फरपुर  से मनी भूषण शर्मा की रिपोर्ट