Muzaffarpur accident: मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर और कार की भीषण टक्कर! कार के उड़े परखच्चे 3 लोग बुरी तरह जख्मी

Muzaffarpur accident: मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर और कार की तेज टक्कर में कई लोग घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेज दिया है। वहीं दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं।

मुजफ्फरपुर में भीषण टक्कर!- फोटो : news4nation

Muzaffarpur  accident: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां ट्रैक्टर और कार की जबरदस्त टक्कर में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थिति शैंफर्ड स्कूल के समीप मुजफ्फरपुर दरभंगा न्यू फोर लेन बाईपास का है। जहां ट्रैक्टर और कार एक ही साइड से आ रहे थे। तभी कार ट्रैक्टर के पीछे से आकर जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सदर थाने के पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल मौके पर सदर थाना की पुलिस पहुंच कर दोनों वाहन को जब्त कर लिया है। दोनों वाहन को सड़क से हटा आवागमन शुरू कराने में जुटी हुई है।

muzaffarpur Reporter mani bhushan sharma