Road Accident In Bihar: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार में जबरदस्त टक्कर, 20 फीट गहरे गढ्ढे में गिरी कार, 4 घायल

Road Accident In Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर में कई लोग घायल हो गए। वहीं कार 20 फीट गहरे गढ्ढे में जा गिरी।

20 फीट गहरे गढ्ढे में गिरी कार - फोटो : reporter

Road Accident In Bihar:  बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सकरा थाना क्षेत्र के मुशहरीराम टावर के पास ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी, वहीं ट्रक भी पलट गया। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मुजफ्फरपुर में भीषण हादसा 

सभी घायलों को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सभी घायल मुजफ्फरपुर के सुमेरा इलाके के रहने वाले हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट