Bihar News : पुलिस की ओर से जब्त बाइक चौकीदार के दरवाजे से हुई गायब, पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, बाइक किया बरामद

Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा एक सड़क दुर्घटना मामले में जब्त की गई अपाची बाइक चौकीदार शिवनारायण राय के दरवाजे से चोरी हो गई थी। जिसे फिर से बरामद कर लिया गया है......पढ़िए आगे

चोरी की बाइक बरामद - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : शादी में शिरकत कर अपने घर को आ रहे एक व्यक्ति की बीते दिनों मौत हो गई थी। इस मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस के द्वारा एक अपाची बाइक को जप्त कर चौकीदार शिवनारायण राय के दरवाजे पर पुलिस के द्वारा लगा दिया गया था। बागमती नदी के बढ़े जलस्तर के कारण रास्ता अवरुद्ध था। लेकिन इसी बीच 19 अगस्त को चौकीदार के दरवाजे पर लगे बाइक की चोरी चोरों द्वारा कर लिया गया।  

जब सुबह चौकीदार शिवनारायण राय की नींद खुली तो वह बाइक को अपने दरबाजे पर नहीं देख हैरान हो गया। जिसके बाद चौकीदार शिवनारायण राय के द्वारा पूरे मामले की सूचना कटरा थाना अध्यक्ष मनीष कुमार को दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही कटरा थाना प्रभारी मनीष कुमार द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू किया गया।। 

इसी बीच आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कटरा थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने घटना के महज कुछ ही घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई करते हुए कटरा थाना क्षेत के गंगिया गाँव से मुन्ना कुमार सिंह के पुत्र विकास कुमार और दरभंगा जिले के सिंघवारा थाना निवासी नंदकिशोर पासवान के पुत्र विवेक पासवान को चौकीदार के दरवाजे से चोरी किए गए बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। अब गिरफ्तार दोनों आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।  

मामले को लेकर कटरा थाना प्रभारी मनीष कुमार के द्वारा बताया गया कि बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना के मामले में जप्त किए गए अपाची बाइक को वहां के स्थानीय थानेदार शिवनारायण राय के दरवाजे पर रखा गया था। क्योंकि बागमती नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था। जिस कारण रास्ता अवरुद्ध था। इसी बीच 19 अगस्त को अज्ञात चोरों के द्वारा चौकीदार शिवनारायण राय के दरवाजे से उस बाइक की चोरी कर ली गई थी। अब मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी किए गये बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है। 

मणिभूषण की रिपोर्ट