Bihar News : नालंदा में पानी नहीं भरने पर मजदूर की बेरहमी से हत्या, दुकानदार ने पीट-पीटकर ली जान, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : नालंदा में पानी नहीं भरने पर मजदुर की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. दूकानदार ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली.....पढ़िए आगे

मजदुर की हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

NALANDA : जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सिलाव बाजार स्थित हीरा मिष्टान भंडार की बताई जा रही है। मृतक की पहचान परबलपुर थाना क्षेत्र के बदौनी गांव निवासी स्वर्गीय रुदल प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र बिंदु प्रसाद के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि वे पिछले डेढ़ से दो वर्षों से सिलाव बाजार मिठाई दुकान में काम करते थे। मृतक के भाई राजेश कुमार और पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार ने बताया कि 14 फरवरी की शाम दुकान मालिक ने बिंदु को पानी भरने के लिए कहा था। किसी अन्य काम में व्यस्त होने के कारण बिंदु ने तत्काल बात नहीं सुनी, जिससे नाराज होकर दुकान मालिक और उसके पुत्रों सहित चार लोगों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

परिजनों का आरोप है कि बिंदु को हाथ-पैर, लात-घूंसों तथा प्लास्टिक के मोटे पाइप से पीटा गया। जब वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया, तो आरोपित उसे वाहन से उसके घर के पास फेंककर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों की नजर जब घायल पर पड़ी तो उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए विम्स, पावापुरी रेफर किया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान बिंदु प्रसाद ने मोबाइल पर वीडियो बयान देकर कहा था कि पानी नहीं भरने पर दुकान संचालक और उसके पुत्रों ने मिलकर उसकी पिटाई की और बेहोशी की हालत में घर के पास फेंक दिया। मृतक अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चे है। मौत के बाद पत्नी और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।  

सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

राज की रिपोर्ट